• मुखपृष्ठ
  • समालोचन
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
No Result
View All Result
समालोचन

Home » आशुतोष दुबे की कविताएँ

आशुतोष दुबे की कविताएँ

रंग–पर्व पर आशुतोष दुबे की इन कविताओं में ऋतु के करवट लेने की आहट है, हर रंग का अपना निहितार्थ होता है और वह भी कही ख़ुशी से खिल पड़ता हैं तो कहीं आशंकाओं में सफेद पड़ जाता है. हिंदी में पर्व को लेकर कविताएँ कम है. आशुतोष ने जिस तरह से इस रंग–पर्व को देखा है वह उनके जैसे सक्षम कवि से ही संभव है. खैर मैंने कुछ चित्रों की मदद से होली को चटख करने की कोशिश की है. रंगों में अपने मन के मैल को धो लेने का आमन्त्रण देती इस होली में आप सबका स्वागत है. बहुत शुभकामनाएं

by arun dev
March 16, 2014
in कविता
A A
आशुतोष दुबे की कविताएँ
फेसबुक पर शेयर करेंट्वीटर पर शेयर करेंव्हाट्सएप्प पर भेजें

आशुतोष दुबे की कविताएँ              

रंगों की आहट

जब रंगों की आहट सुनाई दे,
खोलना होता है दरवाज़ा

जगह देनी पड़ती है
उन्हें खिलने के लिए अपने भीतर

वरना वे गुज़र जाते हैं चुपचाप
बिना कोई दस्तक दिए
और फिर हम उन्हें ढूँढते रहते हैं
 

कस्तूरी-रंग

जिस गन्ध में यह फूल खिला है
वह एक रंग की है

अपने कस्तूरी-रंग में डूबा हुआ
यह फूल उगता है मन की डाल पर

आप उसे दूर से पहचान लेते हैं
जो भीतर से महक रहा है इस रंग की गन्ध से
 

रंगों का अभिज्ञान

रंगों के संगीत पर सिर हिलाते  हुए
आपने उन्हें सहसा मौन होते हुए देखा है?

वे कभी-कभी सहम कर चुप भी हो जाते हैं
और सफेद पड़ जाते हैं डर से

या स्याह हो जाते हैं
आप जब उनका उत्सव मना रहे होते हैं

वे  सुबक रहे होते हैं धीरे-धीरे
काँप रहे होते हैं आशंकाओं मे


वे अपने विसर्जन को जान रहे होते हैं.

 रंगों का समवाय
रंगों का कोई एकांत नहीं
उनका एक समवाय है

वे अपनी सामूहिकता में खुश हैं
उन्हें अकेला न करें

अकेलेपन में वे दम तोड़ देते हैं
और आप अकेले रह जाते है

एक रंगहीन संसार में
 

आशुतोष दुबे
1963
कविता संग्रह : चोर दरवाज़े से, असम्भव सारांश, यक़ीन की आयतें
कविताओं के अनुवाद कुछ भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और जर्मन में भी.
अ.भा. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार, केदार सम्मान, रज़ा पुरस्कार और वागीश्वरी पुरस्कार.
अनुवाद और आलोचना में भी रुचि.
अंग्रेजी का अध्यापन.
सम्पर्क: 6, जानकीनगर एक्सटेन्शन,इन्दौर – 452001 ( म.प्र.)

ई मेल:ashudubey63@gmail.com

 

Tags: आशुतोष दुबेहोली
ShareTweetSend
Previous Post

रीझि कर एक कहा प्रसंग : नील कमल : ककून

Next Post

बोली हमरी पूरबी : मनोज बोगटी (नेपाली कविताएँ)

Related Posts

खोए  हुए मगध में  एक घायल आवाज़: आशुतोष दुबे
आलेख

खोए  हुए मगध में  एक घायल आवाज़: आशुतोष दुबे

आशुतोष दुबे की कविताएँ
कविता

आशुतोष दुबे की कविताएँ

तीज-त्योहार हिंदी साहित्य में कहाँ हैं ? अपूर्वानंद
आलेख

तीज-त्योहार हिंदी साहित्य में कहाँ हैं ? अपूर्वानंद

अपनी टिप्पणी दर्ज करें Cancel reply

समालोचन

समालोचन साहित्य, विचार और कलाओं की हिंदी की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है. डिजिटल माध्यम में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'समालोचन' का प्रकाशन २०१० से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है. विषयों की विविधता और दृष्टियों की बहुलता ने इसे हमारे समय की सांस्कृतिक परिघटना में बदल दिया है.

  • Privacy Policy
  • Disclaimer

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2010-2022 समालोचन | powered by zwantum

No Result
View All Result
  • समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • आलोचना
    • आलेख
    • अनुवाद
    • समीक्षा
    • आत्म
  • कला
    • पेंटिंग
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • शिल्प
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • संपर्क और सहयोग
  • वैधानिक