| लक्ष्य शतक का नाराचन्दन पाण्डेय | 
(घोषणा : रिश्वत की डायरी के गायब पृष्ठों के बारे में यह ‘डिस्क्लेमर’ लिखते हुए मुझे ऐसी हँसी छूट रही है कि क्या बताऊँ, पर लिखना तो पड़ेगा, आखिर जान किसे प्यारी नहीं होती. तो कहता हूँ कि इस कथा में एक एक शब्द गल्प है. इसका किसी भारतीय से न लेना एक न देना दो है. किसी के जीवन से इस कथा का हिस्सा मेल खाए तो अपनी हँसी रोकते हुए बता रहा हूँ कि वह अपवाद नहीं, महज संयोग होगा. अद्भुत संयोग.)  
ठाकुर प्रसाद प्रकाशन की डायरी के कुछ जले हुए पृष्ठ है जो तुरंत बीते वर्तमान के सुनहले कूड़ेदान में मिला.
पृष्ठ संख्या – 1नौ अगस्त 2010
| क्रम संख्या  | थाने से सालाना आय सीमा | थानों की संख्या और उनके नाम  | आय विवरण  | रिश्वती आय बढ़ाने के लिए जिन क्षेत्रों में मेहनत करनी है.  | 
| 1 | 20 लाख तथा उससे कम  | 7 थाने ; ख, य,र,ल, ह, क्ष   | ट्रक और ट्रांस्पोर्ट कमीशन, फेरी वाले, रेहड़ तथा दुकान वाले  | . चुस्त दरोगा की नियुक्ति  तथा आय सीमा लक्ष्य बढ़ा कर पचास लाख करना.  | 
| 2 | 20 से 50 लाख | 8 थाने: ज, च,झ,ण,त्र, ग,घ,झ  | रेत खनन कमीशन तथा उन्हें सुरक्षित थाना क्षेत्र से बाहर पहुँचाने का कमीशन | फुटकर व्यापारियों पर तलवार कस कर रखनी है.  | 
| 3 | 50 लाख से 70 लाख  | 2 थाने, म और फ | कोलियरी ठेके और कोयला ढुलाई से तथा अन्य कार्य  | कमीशन बढ़ाना है. तथा जहाँ एक बार के लिए जारी रसीद पर कोयले बीस बार ढोए जा रहे थे उन्हें घटा कर दस करना है.  | 
| 4 | 70 लाख तथा उससे ऊपर  | 3 थाने क, प, ब  | वनवासी सुरक्षा फंड, आतंक निरोधी फंड से, मुठभेड़ फंड से,    | मुठभेड़ फंड से अलग, अब उन अपराधियों के घर से भी पैसे लेने होंगे जो पाँच से सात लाख के बीच कहीं ठहरती है. फिर इन थानों की आय एक करोड़ हो जायेगी और इस तरह हम आदर्श थाना निर्माण की तरफ अग्रसर होंगे.   | 
पृष्ठ संख्या – 2नौ अगस्त, 2010
| दिया (Debit)  | लिया (Credit) | 
| साहब के बंगले का टेलिफोन बिल – 24 टका (जून और जुलाई महीने का), सिपाही का फोन कल ही आया था.   | भिखारियों से : 20 टका ( इनमें से कईयों को तड़ीपार करना है, इन्हें भीख कम मिलने लगी है, कल एक हवलदार को जाँच के लिए भेजना है कि जिन 10 बच्चों बाहर से मँगाए थे, उनमें से कितने भीख माँगने के काबिल हो गए हैं.)  | 
| मैडम ( साहब की पत्नी )की खरीददारी के लिए मुंशी भेजा – 25 टका. 10 टका कम पड़ा सो उधार लगा दिया. सामान की भूखी है, साली.    | फुटपाथी व्यापारियों से : 100 टका. नए फुटपाथियों ने चोखा धन्धा दिया है.   | 
| 35 टका (10 टका होटेल और 25 टका राजधानी) भिजवाया. चीफ साहब ठहरे थे. राजधानी से आई लड़की के लिए 25 टका और हवाई यात्रा का खर्च.   | यातायात से : 200 टका. कल से फी ट्रक – 40 रूपए रोज, बस से 40 रूपए रोज, ऑटो रिक्शा – 20 रूपए रोज   | 
| 60 टके की कालीन, चीफ साहब को पसन्द आई. पैक कराया. कालीन व्यवसायी को लाईन पर लेना है. कैश माँग रहा था, कल से एक हवलदार उसके पीछे.  | 100 टका, रामपुर रेप केस.  पैसे के साथ लड़की भी, दो दिन थाने में रखेंगे.    | 
| 6000 टका, बेटे का प्रवेश एम.डी. (मास्टर ऑफ मेडिसीन) कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज में हो ही गया. देश की शिक्षा व्यव्स्था कैसी रिश्वतखोर हो गई है. रिश्वत हम भी लेते हैं भाई पर ऐसे किसी का खून नहीं चूसते. साठ लाख ! बेटा भी चिकित्सा से अधिक विवाह ही पढ़ रहा है. एम.डी. कर ले तो जो जमीन राजधानी में कब्जा कर रखी है उस पर एक बढिया अस्पताल खोल दिया जाए.  | 50 टका, बाईक और कार चोरों से, आज एक इंडिका और स्पेलन्डर बाहर गई, वो कल पेमेंट देंगे.  | 
| 200 टका; कोयला परमिट के नाम  | |
| 2 टका ; सब्जी बेचने वालियों से  | |
| 30 टका ; जंगल विभाग से, बहुत उड़ रहे थे रेंजर  साहब, कतर दिया, ट्रक पकड़ा और साले को पैसा लेकर थाने बुलाया, इंतज़ार कराया, अब बेटी की व्याह में होने वाले लकड़ी खर्च के लिए तैयार हो गया है. दो सिल्ली शेखू, दो सिल्ली सागौन और एक शीशम.  | 
कुल आगत : 8 लाखकुल खर्च : 2.5 लाख
पृष्ठ संख्या 39 अगस्त 2010
| बँटवारा  ( 60 लाख प्रति उम्मीदवार से हुए लाभ का बँटवारा )  | मद / वजह  | 
| 10 प्रतिशत ( 6 लाख ) | सरैयाँ बाबा के माँ अम्बे ट्रस्ट, वहाँ से जारी पाप निवारक दस्तावेज की पाँच नकल तैयार. मूल प्रति मानव संसाधन विकास मंत्री के दरवाजे.  माँ के आशिर्वाद से आज तक हमारे समूह के किसी कार्य में विघ्न बाधा नहीं आई. हम अपनी तनख्वाह से अलग सभी आमदनी का दस फीसदी माँ के चरणों चढ़ाकर उन्हें भी पार्टनर बनातें हैं.  जगदम्बा देवी के सामूहिक पार्टनरशिप के अलावा :-  ·         मंत्री सोने का कपाट दान करेंगे  ·         मुख्य सचिव राजधानी से मन्दिर तक नंगे पाँव रोज जाएंगे और कार से वापस आयेंगे  ·         मैं मन्दिर जाया करूँगा और दुर्गा चालीसा का पाठ करूँगा.      | 
| 55 प्रतिशत ( 33 लाख ) तथा बीच बीच में छात्राएँ.  ** लड़कियों पर शर्तें लागू  | मंत्री जी के रिश्तेदार के चाची के ताया के बेटे की बेटी के बैंक खाते में. पासबुक मंत्री जी के भाई की निगरानी में.  अगर कॉलेज से बाहर की लड़की लाई जाए तो तीस से चालीस हजार प्रति रात्रि. वैसे मंत्री या मुख्य सचिव ज्यादातर कॉलेज की ही लड़कियों को प्राथमिकता देते हैं.  | 
| 5 प्रतिशत (3 लाख)   | दलाल को. इन्हें परीक्षा फॉर्म से लेकर फोन नम्बर दे दिए थे. इन सबको साफ निर्देश है कि सिर्फ बड़े उंचे अधिकारियों के बच्चों को ही टार्गेट करें जो डिग्री लेने के इच्छुक हों. जो ग्राहक साठ लाख देने को तैयार हो जाए, उसे ही सचिव से मिलवाएँ. ग्राहक के आने जाने का खर्च ग्राहक को ही उठाना होगा. महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.   | 
| 20 प्रतिशत ( 12 लाख)   | सचिव तथा अन्य अधिकारियों के बीच  पैसे से अलग रहा लड़कियों का सवाल तो उनका बँटवारा – जैसा ऊपर बताया    | 
| 10 प्रतिशत (6 लाख )  | अब अपनी तारीफ किस मुँह से करूँ? नजर न लगे.    | 
पृष्ठ संख्या 4नौ अगस्त 2010
पृष्ठ संख्या 5नौ अगस्त 2010
| चन्दन  पाण्डेय कहानी संग्रह : भूलना, इश्कफरेब, जंक्शन. (भारतीय ज्ञानपीठ) | 
 
	    	 
		    




