• मुखपृष्ठ
  • समालोचन
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फ़िल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फ़िल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
No Result
View All Result
समालोचन

Home » मंगलाचार : राहुल झाम्ब

मंगलाचार : राहुल झाम्ब

(फोटोग्राफ : Michael Kenna) राहुल झाम्ब की कविताएँ                                          हाथ उठाया अपने हाथ से भीगी मिट्टी सा ठंडा मृत पिता का बूढ़ा हाथ भीतर का ताप ढह गया माया का दर्पण चटक गया छोड़ा अपने हाथ […]

by arun dev
December 9, 2016
in Uncategorized
A A
फेसबुक पर शेयर करेंट्वीटर पर शेयर करेंव्हाट्सएप्प पर भेजें
(फोटोग्राफ : Michael Kenna)



राहुल झाम्ब की कविताएँ                                         




हाथ

उठाया अपने हाथ से
भीगी मिट्टी सा ठंडा
मृत पिता का बूढ़ा हाथ
भीतर का ताप ढह गया
माया का दर्पण चटक गया
छोड़ा अपने हाथ से
पत्थर सा भारी
मृत पिता का नाज़ुक हाथ
भीतर का लोहा पिघल गया
सब कुछ हाथ से फ़िसल गया.

मुक्ति

तुमने अकेला नहीं
मुझे मेरे  ख़ुद के साथ छोड़ा था
इससे बेहतर भला क्या सोहबत होती
इससे ख़ूब भला क्या सफ़र होता
बुद्ध भी तो छोड़ गये थे राहुल को…
छूटने वालों की मुक्ति छोड़ने वालों में नहीं
स्वयं में है.

 आस्मां

बूँदें छिटक कर गिरती हैं
आस्मां से
छिटक कर गिरे
हम कहाँ से?

एक दिन

एक  दिन
हम सब लोग
बूढ़े होने लगते हैं
एक दिन
हम सब लोग
बूढ़े हो जाते हैं
एक दिन
हम सब लोग
एक ही जैसे हो जाते हैं
एक दिन
हम सब लोग
एक हो जाते हैं

श्राद्ध

पितृ पक्ष है आज
कहो कैसे किया है श्राद्ध
अघोरी सा किया जीवन  निर्वाह
खाया माँस और पी शराब
कैसे करूँ और अर्पण, पुरखों को अपने
बस जिया एक दिन वैसे, पुरखों ने जैसे

खाली

जानता हूँ
कुछ नहीं रहेगा एक दिन
चलते रहने का भार भी नहीं
वक़्त रहते
छूट जाये ये भार
मिले दिशा प्रियजनों को
निकल पडूँ मैं
अंतिम तीरथ पर
दिशाविहीन अनासक्त
न पीछे कोई अलाप
न आगे कोई प्रार्थना
वक़्त रहते
सीख जाऊँ बस चलते रहना
खाली-खाली

बेहिसाब

मन की कोई क़िताब नहीं
वो तो लिखता…
लहरों पर ख्व़ाब
हवाओं पर जवाब
बादलों पर उड़ान
गीतों पर ध्यान
मन की कोई क़िताब नहीं
वो तो लिखता…
बस लिखता जाता…
बेहिसाब.


ख्व़ाब-ख़रामा


नीम-शब, नीम-बाज़ बेहोशी में
आता हूँ ख़रामा ख़रामा
ख्व़ाब संभाले रक्खो
मैं हूँ ख्व़ाब-ख़रामा.

___________________

राहुल झाम्ब (10 दिसंबर, 1973, बीकानेर, राजस्थान)
प्रबंधन में स्नातकोत्तर 
विभिन्न बिज़नेस–इकाइयों में वरिष्ठ पदोंपर कार्य का अनुभव
इन दिनों बंगलूर (कर्नाटक) में.



ShareTweetSend
Previous Post

मार्खेज़: दुनिया का सबसे रूपवान डूबा हुआ आदमी: अनुवाद: सुशांत सुप्रिय

Next Post

सबद भेद : सिनेमा और कश्मीर : नीतू तिवारी

Related Posts

सहजता की संकल्पगाथा : त्रिभुवन
समीक्षा

सहजता की संकल्पगाथा : त्रिभुवन

केसव सुनहु प्रबीन : अनुरंजनी
समीक्षा

केसव सुनहु प्रबीन : अनुरंजनी

वी.एस. नायपॉल के साथ मुलाक़ात : सुरेश ऋतुपर्ण
संस्मरण

वी.एस. नायपॉल के साथ मुलाक़ात : सुरेश ऋतुपर्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समालोचन

समालोचन साहित्य, विचार और कलाओं की हिंदी की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है. डिजिटल माध्यम में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'समालोचन' का प्रकाशन २०१० से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है. विषयों की विविधता और दृष्टियों की बहुलता ने इसे हमारे समय की सांस्कृतिक परिघटना में बदल दिया है.

  • Privacy Policy
  • Disclaimer

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2010-2023 समालोचन | powered by zwantum

No Result
View All Result
  • समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • आलोचना
    • आलेख
    • अनुवाद
    • समीक्षा
    • आत्म
  • कला
    • पेंटिंग
    • फ़िल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • शिल्प
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • संपर्क और सहयोग
  • वैधानिक