• मुखपृष्ठ
  • समालोचन
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
No Result
View All Result
समालोचन

Home » सहजि सहजि गुन रमैं : विपिन चौधरी

सहजि सहजि गुन रमैं : विपिन चौधरी

विपिन चौधरी की कुछ कविताएँ                                  _____________________________ अभिसारिका ढेरों सात्विक अंलकारों को थामें  हवा रोशनी ध्वनि की गति से भी तेज़  भागते मन को थाम   होगी  धीरोचित नायक से मिल तन-मन की सारी गतियां   स्थगित  निर्विकार चित में प्रेम  शीशे में पडे  बाल […]

by arun dev
September 1, 2015
in Uncategorized
A A
फेसबुक पर शेयर करेंट्वीटर पर शेयर करेंव्हाट्सएप्प पर भेजें

विपिन चौधरी की कुछ कविताएँ                                 


_____________________________


अभिसारिका

ढेरों सात्विक अंलकारों को थामें 
हवा रोशनी ध्वनि की गति से भी तेज़ 
भागते मन को थाम  
होगी  धीरोचित नायक से मिल
तन-मन की सारी गतियां   स्थगित 
निर्विकार चित में प्रेम 
शीशे में पडे  बाल समान 
देहरी छूटी 
आँगन में सोये माँ पिता छूटे 
सूरजमुखी से खिले फूल सी 
जाती मिलन स्थल की ओर   
ऊपर पूरा चाँद
नीचें सांप, बिच्छुओं, तूफ़ान, डाकू, लुटेरों, अंधेरों को त्वरित लांघती हुयी 
एक दुनिया से दूसरी दुनिया में रंग भरने  
नायक यथास्थान न मिला
अब  
लौटती उन्हीं पांवों से
क्या तुम्हारी निर्भीकता को दायें हाथ से थामा था किसी ने  ?
क्या तुम भी अकेले ही  वरण करती अपने हौंसले के स्याह परिणाम 
आज सी बोल्ड बालाओं की तरह 
कहती हुयी अनायास \” इट्स माई लाइफ \”.

समझौता 

उसके अपराध में वह न  दरवाज़े की ओर देखती है 
न भौहें टेडी करती हैं 
न मंगलसूत्र  उतार कर फेंकती हैं 
बस अश्रुयुक्त नयनों से दो मासूमों की तरफ  देखती है.

मेज़ पर नमकदान 

इतना सहज 
रिश्ता 
मेज़ पर नमकदान सा  
नमक ही 
हमारे बीच ठहरा रहा 
नमक ही जीवन  को गलाने  से बचाता  रहा 
लकड़ी के बीच सावधान खड़ा
नमक 
आंसुओं को धार देता
नमक .

बुद्ध के बाद की दुनिया 

पश्चिमी तट से गंगा के मैदानी इलाकों को जोड़ते साँची स्तूप में
तुम्हारा समूचा आभास
तुम्हारी देह  ने नहीं धरा ध्यान इधर 
अवशेषों के साथ ही आ ठहरे इस ठौर 
आज भी  निराकार  सो रहे  शाश्वत
बाहर की पीड़ा चिंता भय को बिसरा 
स्तूप भीतर कितनी तरंगें
एक दूसरे को काटती सी
बाहर इसके सारी  तरंगें बिना एक दूसरे को छू,
लोप होती 
एक लामा सारे बंधनों को काटने
गया  स्तूप के भीतर
बाहर निकलते ही गुम हुआ
मोबाइल में
बुद्ध ने इस जीवन को सही ही  दुःख माना था. 

अभ्यास

पहले उसे अच्छे से गोदी में लेने
का अभ्यास करती
उसे रगड़ कर सफ़ा करती 
आँखों में अंजन लगाती
फिर
नज़र ना लगे इस डर से एक टीका माथे पर या कान के पीछे लगा देती
पाउडर लगा कर अच्छे से साफ़ सुथरे कपडे पहना देती
फिर उसे लगातार अपनी भीतर उतरते हुए देखती
इस तरह

मृत्य को अपने गर्भ में जगह देती तुम.  
____________
विपिन चौधरी को यहाँ भी पढ़ें.
ShareTweetSend
Previous Post

विष्णु खरे: यह भी क्या कोई जीवनी होगी !

Next Post

मति का धीर : अवधनारायण मुदगल

Related Posts

गांधीजी का पुन: पदार्पण: जयप्रकाश चौकसे
विशेष

गांधीजी का पुन: पदार्पण: जयप्रकाश चौकसे

गांधी और ब्रह्मचर्य: रुबल से के. मंजरी श्रीवास्तव की बातचीत
विशेष

गांधी और ब्रह्मचर्य: रुबल से के. मंजरी श्रीवास्तव की बातचीत

गांधी में कौन से गांधी को हमें तलाशना है: राजेंद्र कुमार
विशेष

गांधी में कौन से गांधी को हमें तलाशना है: राजेंद्र कुमार

अपनी टिप्पणी दर्ज करें Cancel reply

समालोचन

समालोचन साहित्य, विचार और कलाओं की हिंदी की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है. डिजिटल माध्यम में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'समालोचन' का प्रकाशन २०१० से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है. विषयों की विविधता और दृष्टियों की बहुलता ने इसे हमारे समय की सांस्कृतिक परिघटना में बदल दिया है.

  • Privacy Policy
  • Disclaimer

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2010-2022 समालोचन | powered by zwantum

No Result
View All Result
  • समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • आलोचना
    • आलेख
    • अनुवाद
    • समीक्षा
    • आत्म
  • कला
    • पेंटिंग
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • शिल्प
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • संपर्क और सहयोग
  • वैधानिक