• मुखपृष्ठ
  • समालोचन
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • वैधानिक
  • संपर्क और सहयोग
No Result
View All Result
समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • अनुवाद
    • आलोचना
    • आलेख
    • समीक्षा
    • मीमांसा
    • संस्मरण
    • आत्म
    • अन्यत्र
    • बहसतलब
  • कला
    • पेंटिंग
    • शिल्प
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • नृत्य
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
No Result
View All Result
समालोचन

Home » गौतम कुमार सागर की कुछ मुकरियां

गौतम कुमार सागर की कुछ मुकरियां

मुकरी काव्य की पुरानी विद्या है, अमीर खुसरों ने इन्हीं मुकरियों से हिंदी का रास्ता तैयार किया था, जो खड़ी बोली हिंदी की प्रकृति के निकट थीं, आज भी उन्हें पढ़ा समझा जा सकता है. उस रास्ते के झाड़ झंखाड़ जब भारतेंदु साफ कर रहे थे तब उन्हें भी मुकरियों की याद आई और वे […]

by arun dev
June 22, 2021
in कविता, साहित्य
A A
गौतम कुमार सागर की कुछ मुकरियां
फेसबुक पर शेयर करेंट्वीटर पर शेयर करेंव्हाट्सएप्प पर भेजें

मुकरी काव्य की पुरानी विद्या है, अमीर खुसरों ने इन्हीं मुकरियों से हिंदी का रास्ता तैयार किया था, जो खड़ी बोली हिंदी की प्रकृति के निकट थीं, आज भी उन्हें पढ़ा समझा जा सकता है. उस रास्ते के झाड़ झंखाड़ जब भारतेंदु साफ कर रहे थे तब उन्हें भी मुकरियों की याद आई और वे ब्रज में जिसके वे कायल थे, न लिखकर खड़ी बोली हिंदी में लिखी गयीं, उनमें १८८४ में प्रकाशित मुकरियों को उन्होंने ‘नये जमाने की मुकरी’ कहा है, शायद इसलिए कि उनमें अंग्रेजों का जिक्र है, रेल, अख़बार, ग्रैजुएट पुलिस आदि का भी. इसी में उन्होंने अपनी यह कालजयी मुकरी लिखी है-

 

‘भीतर भीतर सब रस चूसे

हंसि हंसि कै  तन मन धन मूसे

जातिर बातन में अति तेज

क्यों सखि सज्जन नहिं अंग्रेज.

 

महाकवि ग़ालिब की मृत्यु के १५ साल बाद, अपनी मृत्यु के एक वर्ष पहले ३४ की अवस्था में भारतेंदु की  औपनिवेशिक शासन की समझ के विकास का यह सार है. इसमें ‘तन मन धन’ पर विशेष ध्यान अपेक्षित है. जिसकी बाद में ओरियंटल स्टडी के विद्वानों ने  व्याख्याता की. खैर

 

अभी भी इस विद्या  में लोग लिख रहें हैं. गौतम कुमार सागर की ये मुकरियां भी नए जमाने की ही हैं. इसमें गूगल है यहाँ तक कि कोरोना का मास्क भी.

 

देखिये. 

  

गौतम कुमार सागर की कुछ मुकरियाँ                                                

 

 

1)

चिपटा रहता है दिन भर वो

बिन उसके भी चैन नहीं तो

ऊंचा नीचा रहता टोन

ए सखि साजन ? ना सखि फोन!

 

 

2)

सुंदर मुख पर ग्रहण मुआ

कौन देखे होंठ ललित सुआ

कब तक करूँ इसे बर्दाश्त

ए सखि साजन ? ना सखि मास्क!                

 

 

 

3)

इसे जलाकर मैं भी जलती

रोटी भात इसी से मिलती

ये बैरी मिट्टी का दूल्हा

ए सखि साजन ? ना सखि चूल्हा! 

 

              

4) 

डार डार और पात पात की

ख़बर रखें हजार बात की

मानों हो कोई जिन्न का बोतल

ए सखि साजन ? ना सखि गूगल

 

 

5) 

उसकी सरस सुगंध ऐसी

तृप्ति पाये रूह प्यासी

फुलवारी का वो रुबाब

ए सखि साजन ? ना सखि गुलाब !

 

 

6)

कभी तेज़ तो कभी हो मंद

नदियों में वो फिरे स्वछंद

पार उतारे तट के गाँव

ए सखि साजन ? ना सखि नाव !

 

 

 

7)  

कसमें , वादे और सौगंध

वो है पदभिमान में अंध

अबकी आए तो मारू जूता

ए सखि साजन ? ना सखि नेता!

 

8)  

हृदय के यमुना के तट पर

आता वो है  बनकर नटखट

रूप अधर और नैन मनोहर

ए सखि साजन ? ना सखि गिरधर

 

9 ) 

सके बिन है जीवन मुश्किल

चलो बचाएं उसको हम मिल

जीवन की रसमय वो निशानी

ए सखि साजन ? ना सखि पानी 

 

 

10) 

उसका आकर्षण मतवाला

सब प्याले हैं,वो मधुशाला

पद-मद में है चूर वो गल्ली

ए सखि साजन ? ना सखि दिल्ली

 

 

11)

मुट्ठी में ही मांगे है वो

खुलकर नहीं है बोले वो

पार करें टेबल का पर्वत

ए सखि साजन ? ना सखि रिश्वत 

 

 

12)

काजल का सौंदर्य लिये

स्वर में है माधुर्य लिए 

दिखता है कभी होता ओझल

ए सखि साजन ? ना सखि कोयल

 

13)

यह तो अब पहचान है मेरी

आँख ,उंगली, निशान हैं मेरी

काम  पड़े   है   बारंबार

ए सखि साजन ? ना सखि ‘आधार’ 

 

 

14)

आँखें नीचे करके रहता

चोर हो जैसे मन में बसता

इसका काम सच की लूट

ए सखि साजन ? ना सखि झूठ  

 

15)

उससे ही मन की बात कहूँ मैं

उसे  छुपाकर कहीं रखूँ  मैं

भाव अमर हैं, शब्द हैं मिट्टी

ए सखि साजन ? ना सखि चिट्ठी 

_________________

मुख्य प्रबंधक राष्ट्रीयकृत बैंक , वडोदरा.
 मेल- gsagar6@gmail.com , मोब –7903199459/ 7574820085
Tags: कविताएँगौतम कुमार सागर
ShareTweetSend
Previous Post

महेश आलोक की कविताएँ

Next Post

कबीर: ‘पीव क्यूं बौरी मिलहि उधारा’: सदानन्द शाही

Related Posts

पूनम वासम की कविताएँ
कविता

पूनम वासम की कविताएँ

सुमित त्रिपाठी की कविताएँ
कविता

सुमित त्रिपाठी की कविताएँ

बीहू आनंद की कविताएँ
कविता

बीहू आनंद की कविताएँ

अपनी टिप्पणी दर्ज करें Cancel reply

समालोचन

समालोचन साहित्य, विचार और कलाओं की हिंदी की प्रतिनिधि वेब पत्रिका है. डिजिटल माध्यम में स्तरीय, विश्वसनीय, सुरुचिपूर्ण और नवोन्मेषी साहित्यिक पत्रिका की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 'समालोचन' का प्रकाशन २०१० से प्रारम्भ हुआ, तब से यह नियमित और अनवरत है. विषयों की विविधता और दृष्टियों की बहुलता ने इसे हमारे समय की सांस्कृतिक परिघटना में बदल दिया है.

  • Privacy Policy
  • Disclaimer

सर्वाधिकार सुरक्षित © 2010-2022 समालोचन | powered by zwantum

No Result
View All Result
  • समालोचन
  • साहित्य
    • कविता
    • कथा
    • आलोचना
    • आलेख
    • अनुवाद
    • समीक्षा
    • आत्म
  • कला
    • पेंटिंग
    • फिल्म
    • नाटक
    • संगीत
    • शिल्प
  • वैचारिकी
    • दर्शन
    • समाज
    • इतिहास
    • विज्ञान
  • लेखक
  • गतिविधियाँ
  • विशेष
  • रचनाएँ आमंत्रित हैं
  • संपर्क और सहयोग
  • वैधानिक